फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोपी कोर्ट में हुआ हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। विधवा महिला का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने व उसके बेटों का खतना कराने का मुख्य आरोपी महफूज पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को कोर्ट में हाजिर हो गया। वहीं, इमाम अब तक फरार है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के बाजपुर निवासी ट्रक चालक की जसपुर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके कुछ दिनों बाद शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के बैरुआ गांव निवासी महफूज ने मृतक दोस्त की विधवा पत्नी का धर्म परिवर्तन करवा कर उससे निकाह कर लिया था। महिला के साथ आए 12 और 10 वर्षीय बच्चों का भी धर्म परिवर्तन करवाते हुए उनका खतना करा दिया था।
इस प्रकरण में पुलिस ने 13 जून को रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपी की मां, पिता और खतना करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, मुख्य आरोपी महफूज और निकाह पढ़ाने वाले इमाम की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं थीं।
विज्ञापन

लेकिन, पुलिस तमाम कोशिशों के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही, जबकि आरोपी महफूज कोर्ट में सोमवार को हाजिर हो गया। कोर्ट की ओर से लिखित में पुलिस को सूचना दे दी गई है। कोर्ट ने आरोपी को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हालांकि, इमाम अभी फरार बताया जा रहा है।
बैरुआ गांव में विधवा महिला का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने और उसके बेटों का खतना कराने का मुख्य आरोपी कोर्ट में हाजिर हो गया है। इसकी जानकारी कोर्ट के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हो गई है। -श्रीकांत प्रजापति, सीओ मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें