फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण ठंड से ठिठुरी जिंदगी, शाहबाद निवासी की मौत

Sun, 07 Jan 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में ठण्ड होने के कारण कुछ इस तरह से घरो से निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड व कोहरे का कहर शनिवार को भी जारी रहा। ठंड की वजह से लोग परेशान हो उठे। शनिवार को सुबह के वक्त पारा छह डिग्री तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन


शाहबाद क्षेत्र के रायपुर गांव में 65 वर्षीय दिव्यांग अनोखी की पांच दिन पूर्व तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों के मुताबिक उसे ठंड लग गई थी। जिस पर गांव में ही उसका उपचार कराया जा रहा था। शुक्रवार रात उसकी हालत और बिगड़ गई, जिस पर परिजन उपचार के लिए शाहबाद ला रहे थे, लेकिन, इस दौरान उसकी मौत हो गई। एसडीएम प्रेमचंद ने बताया कि लेखपाल को जांच के लिए गांव भेजा गया है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर ही ठंड से मौत की पुष्टि की जा सकेगी।


शनिवार को कोहरे की चादर के साथ ही आकाश में बादल भी छाए रहे। साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह सात बजे रामपुर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर करीब एक बजे यह तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलने की कोशिश हुई,लेकिन बादलों ने उसे ढंक लिया। शाम करीब छह बजे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक आ गया था। कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें