फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को सीएम से सौगात की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी में इस बार राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आनी के विधायक किशोरीलाल सागर और भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह आनी का पहला दौरा है। इससे लोगों में खुशी है। साथ ही कई तोहफे मिलने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले भी आनी में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं। आनी में लोगों की आनी बस डिपो, मेला मैदान की दशा सुधारने, बहुमंजिला पार्किंग, सिविल सप्लाई का पेट्रोल पंप, मिनी सचिवालय, पुस्तकालय, आनी को नगर पंचायत का दर्जा, आनी में बेहतर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, देव सदन, सामुदायिक भवन, ग्रामीण सड़कों की हालत में सुधार, अस्पताल में विशेषज्ञों चिकित्सकों की नियुक्ति और जलोड़ी सुरंग आदि प्रमुख मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें