फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गवाह को धमकाने के मामले में रिटायर्ड कोतवाल की गवाही पूरी

Fri, 16 Oct 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ गवाह को धमकाने के मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में रिटायर्ड शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी बृहस्पतिवार को पेश हुए। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब मामले की सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

यह मामला मोहल्ला बेरियान निवासी नन्हे की शिकायत पर 17 अगस्त 2022 को शहर कोतवाली में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह डूंगरपुर प्रकरण के एक मुकदमे में वादी हैं, जिसमें आजम खां भी आरोपी हैं। नन्हे के मुताबिक, कुछ लोग उनके घर पहुंचे और आजम खां के खिलाफ गवाही देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
मामले की विवेचना तत्कालीन शहर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने की थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपपत्र एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में दाखिल किया। अभियोजन पक्ष ने गजेंद्र त्यागी को इस मुकदमे का महत्वपूर्ण गवाह बनाया है। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान गजेंद्र त्यागी कोर्ट में उपस्थित हुए, जहां उनसे जिरह हुई। जिरह पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें