रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज गवाह को धमकाने के मामले में सभासद तनवीर अहमद गुड्ड़ू ने कोर्ट पहुंचकर गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई 27 नवंबर को होगी।
सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर मामले के वादी नन्हे को धमकाने के मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। गंज थाने में दर्ज इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में इस मामले की बुधवार को सुनवाई हुई। इस मामले में सभासद तनवीर गुड्डू कोर्ट में पेश हुए, जहां उनकी गवाही हुई उनकी गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई 27 नवंबर को होगी। संवाद