फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में जन्मा था आतंकी सुभान उर्फ तौकीर कुरैशी

Tue, 23 Jan 2018 12:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
fidayeen terrorist
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस और एनआईए की गिरफ्त में आया आतंकी सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर कुरैशी का रामपुर से गहरा रिश्ता रहा है। वह रामपुर में ही जन्मा था और जन्म के दो साल बाद ही उसका परिवार रामपुर छोड़कर मुंबई में शिफ्ट हो गया था। चार बहनों और तीन भाइयों में सुभान चौथे नंबर का है और वह आईटी का विशेषज्ञ है।
विज्ञापन


सुभान साफ्टवेयर इंजीनियर भी रह चुका है। आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर कुरैशी को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के बाद देश भर में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया।  दिल्ली पुलिस और एनआईए की जांच के बाद जो खुलासा सामने आया वह चौंकाने वाला था। 

साफ्टवेयर इंजीनियर तौकीर इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक सदस्य रहा है और कई आईटी कंपनी में नौकरी कर चुका है। बताया जाता है कि इंडियन मुजाहिदीन के सारे काम ऑनलाइन तौकीर ही करता है।
विज्ञापन


तौकीर के माता-पिता रामपुर के रहने वाले हैं। 19 जुलाई 1972 को सुभान उर्फ तौकीर का जन्म हुआ और फिर इसके दो साल बाद वर्ष 1974 में उसका परिवार रामपुर छोड़कर मुंबई जा बसा था। उसके पिता का नाम हाजी उस्मान कुरैशी एवं मां का नाम जुबैदा बेगम कुरैशी है।

उसने दसवीं की पढ़ाई मुंबई के बाइकुला के एक इस्लामिक ट्रस्ट से पूरी की थी। उसने 1988 में ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की। उसने सेंकेडरी की परीक्षा 76.6 प्रतिशत अंक के साथ पास की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें