फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 पार पहुंचा पारा, गर्मी ने छुड़ाया पसीना

Fri, 26 Apr 2019 11:38 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को चिलचिलाती धूप से बचने को मुंह ढककर स्कूटी से जातीं युवितयां। -अ
विज्ञापन

विज्ञापन
 गर्मी के तेवर अप्रैल से ही दिखने शुरू हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से लोग बेहाल होने शुरू हो गए हैं तो वहीं बढ़ता पारा लोगों की सेहत के लिहाज से भी खतरनाक साबित होगा।

चुनावी सरगर्मियों के बाद अब मौसम की गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सप्ताह की शुरुआत से ही लगातार बढ़ रहे तापमान ने अब लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं शुक्रवार को इसमें दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो गई और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


इस साल का यह अब तक का सबसे अधिक तापमान था। अप्रैल माह में ही पारे के 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोगों को आने वाले दिनों की चिंता सताने लगी है। वहीं भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए दोपहिया वाहनों पर लोग पूरी ढककर निकले तो वहीं दोपहर में बाजारों से लेकर सड़कों तक पर सन्नाटा पसरना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही तो वहीं मौसम का यह गर्म मिजाज आने वाले दिनों में लोगों की सेहत के लिए भी खतरनाक होगा। संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें