फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरिल्ला वालेंटियरों को मिलते रहे कोरे आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। एसएसबी वालंटियर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक संघ के अभी तक के कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक वीरवार को ठियोग में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जिलाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद गुरिल्ला वालंटियरों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कई वर्षों से संघ अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। मांगों को लेकर कई बार प्रदेश के सांसदों के माध्यम से गृह मंत्रालय तक अपनी आवाज को पहुंचाया गया है, लेकिन कोरे आश्वासनों के सिवाय संगठन को कुछ नहीं हासिल हुआ। सांसदों ने कभी भी संसद में इस मसले को नहीं उठाया, जिससे गुरिल्ला वालंटियरों में रोष का माहौल है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप की गुहार भी लगाई गई, लेकिन संघ को सिवाय आश्वासनों के और कुछ नहीं मिल पाया। वर्तमान समय में देश की नई संसद का चुनाव होने जा रहा है, ऐसे में संगठन उसी दल को समर्थन करेगा, जो संगठन की मांगों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगा। कोई भी राजनीतिक दल किसी गलतफहमी में न रहे कि गुरिल्ला उनके साथ हैं। इस समय विभाग द्वारा स्वयं सत्यापित प्रदेश के 80 हजार गुरिल्ला हैं जो बेरोजगार हैं और चुनाव में उसी के साथ जाएंगे जो उनकी मांगों को अपने घोषणापत्र में शामिल करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम गुरिल्ला एकजुट हैं, जब तक उन्हें उचित न्याय नहीं मिलता तब तक वह अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत रहेंगे। गुरिल्ला वालंटियरों के लिए स्थायी पॉलिसी की मांग को कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आने वाले समय में एसोसिएशन ठोस फैसला लेकर चुनाव का बहिष्कार भी कर सकती है। इस मौके पर सोहन शर्मा, मेला राम, कौशल्या देवी, प्रेम सिंह, सत्या वर्मा, जालम सिंह, ओम प्रकाश, सत्या वर्मा, सुधा देवी, प्रकाश शर्मा, राजेश चंदेल, ज्ञान वर्मा, रमेश वर्मा, मोहन, राजेश सहित अन्य वालंटियर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें