फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार, पारा पहुंचा 41 पार

Tue, 22 May 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में कुछ इस तरह से सड़कों पर निकलती छात्रा। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

जून से पहले ही मौसम ने अपने गर्म तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं बिजली की आंखमिचौली और पेयजल किल्लत ने ऐसी भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ा दी हैं। 

सोमवार को सुबह से ही मौसम के तेवर काफी गर्म रहे। सुबह 9 बजे ही तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे सुबह ही दिन में पड़ने वाली भीषण गर्मी का अंदाजा हो गया। दोपहर तक पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय लंबे समय तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी से लोग तिलमिला उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर फील्ड वर्कर और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप की तेजी का आलम यह था कि मोटरसाइकिल पर चलने पर तिलमिला जा रहे थे। भीषण गर्मी ने आने वाले दिनों को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ा दी है क्योंकि मई माह में मौसम के इतने गर्म तेवर देख लोग जून की गर्मी का अंदाजा लगाकर ही बेचैन हो रहे हैं। भीषण गर्मी से बचाव को लोगों ने जहां अंगोछा, कपड़ा, टोपी का सहारा लिया तो वहीं अधिकतर लोग दोपहर में घरों में ही कैद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें