फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद मिल रहा नाममात्र पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)।
नगर पंचायत चौपाल के वार्ड नंबर-1 में लोग बीते एक माह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों को चौथेे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। लेकिन चार दिन बाद भी जरूरत से कम पानी मिल रहा है। इसके अलावा वार्ड में सफाई व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। कूड़ा एकत्र करने के लिए वार्ड में कूड़ेदान भी नहीं लगे हैं।
स्थानीय निवासी धीरेंद्र चौहान का कहना है कि वार्ड में पानी निकासी की नालियां खराब हो चुकी हैं। पेयजल समस्या को लेकर सब जज न्यायालय की अदालत में मामला उठाया गया है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष तत्कालीन शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने चौपाल दौरे के दौरान पांच लाख रुपये की राशि वार्ड में मार्ग पर इंटर लाक टाइलें लगाने के लिए दी थी। लेकिन अभी तक टाइलें बिछाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। सन्नी बंचाईक ने बताया कि पानी की समस्या वार्ड में काफी गंभीर हो चुकी है। लोगों को रोज की बजाय चौथे दिन पेयजल सप्लाई मिल रही है। इसके अलावा यह सप्लाई भी नाममात्र मिल रही। उन्होंने मांग उठाई कि पानी की सप्लाई सुचारु रूप से बहाल की जाए। अर्चना ने बताया कि वार्ड में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वार्ड में कोई कूड़ेदान भी नहीं है। सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इससे चारों ओर गंदगी फैल रही है। नीनाराज ने बताया कि आईपीएच विभाग व प्रशासन लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। पेयजल सप्लाई सुचारु रूप से नहीं दी जा रही है। इंद्र घेजटा का कहना है कि वार्ड में चौथे दिन भी पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। चौथे दिन मात्र 200 लीटर पानी मिल पा रहा है। इतने पानी में चार दिन एक परिवार का गुजारा होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों को मिलेगी राहत : ममता
वार्ड नंबर-1 की पार्षद ममता ब्रागटा ने बताया कि सभी समस्याएं सरकार के समक्ष रखी गई है। शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत गंभीर है। गंदगी, पेयजल किल्लत आदि की समसयाओं को जोरशोर तरीके से आगे रखा गया है। उम्मीद है कि लोगों को जल्द राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें