मिलक (रामपुर)। मंगलवार की शाम को मिलक क्षेत्र के ग्राम खाता चिंतामन में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
खाता चिंतामन गांव निवासी वहीद खां के बेटा आसिफ खान (13) बकरियों के लिए जंगल से पत्ते तोड़ने गया था। आसिफ जब पेड़ पर पत्ते तोड़ रहा था तभी पत्तों के बीच में वह बिजली के तारों की चपेट में आ गया। काफी देर बाद जब ग्राम वासियों का पता लगा तो उन्होंने विद्युत विभाग को फोन करके बिजली आपूर्ति बंद कराई और किशोर का शव नीचे उतारा। मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया। संवाद