फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कपड़ों पर प्रेस करते समय करंट लगने से किशोरी की मौत

Sat, 07 Nov 2026 11:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के हशमतगंज गांव में शनिवार को कपड़ों पर प्रेस करते समय करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हादसे के वक्त किशोरी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

हशमतगंज निवासी महेंद्र सिंह की 14 वर्षीय बेटी काजल शनिवार को घर पर कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिर पड़ी। कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तो काजल को जमीन पर बेसुध पड़ा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने उसे आवाज दी और हिलाकर देखा, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। आनन-फानन में परिजन किशोरी को लेकर नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। काजल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें