फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दीपावली पर आया बूम, 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार...

Sat, 07 Nov 2026 11:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर। इस बार रामपुर में दिवाली का त्योहार खुशियों और उम्मीदों की नई रोशनी लेकर आया। बाजार में ऐसा शानदार बूम (उछाल) देखने को मिला कि महंगाई की तमाम चर्चाएं पीछे छूट गईं और लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की। धनतेरस पर 100 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कारोबार दिवाली के आते-आते दोगुना होकर 200 करोड़ रुपये से पार पहुंचने का अनुमान है। इस रिकॉर्ड बिक्री से जिलेभर के व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

रामपुर में पिछली बार की अपेक्षा इस बार लोग त्योहार के रंग में ज्यादा घुलते नजर आए। धनतेरस के त्योहार को देखते हुए इस बार व्यापारियों को अनुमान लग गया था कि इस बार दिवाली तक बाजार में बूम आ जाएगा। सर्राफा कारोबार, ऑटोमोबाइल कारोबारी, मोबाइल शॉप और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में जमकर खरीदारी हुई। खास दिवाली तक लोगों ने वाहनों को एजेंसियों से उठाया है। सर्राफा की दुकानों में दिवाली वाले दिन सबसे अधिक चांदी के सिक्कों की खरीदारी हुई है। मां लक्ष्मी-गणेश के स्वागत के लिए लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक बाजार से भी जमकर खरीदारी की है। घरों को सजाने के लिए कंडील, झालरें, झरना झालर अन्य तरह-तरह की रंग-बिरंगी लाइटों की बिक्री बाजार में हुई है। शहर में दिवाली वाले दिन मिस्टनगंज में लगी 45 और ज्वाला नगर के अंदर लगी कम से कम 150 दुकानों से लोगों ने खरीदारी की है। देर रात तक खरीदारी का यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें