फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में नवाबगंज की टीम का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से बिलासपुर के खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरु नानक इंटर कॉलेज में किया गया। कबड्डी में नवाबगंज ने खौदलपुर की टीम को हराकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में हर्षप्रीत कौर, वैष्णवी और हरमनजीत क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में प्रियंका, सिमरनजीत और राधिका ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में प्रियंका, अमृत कौर और तनु ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में हरमनजीत कौर, रमनप्रीत और उर्मिला पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में वैष्णवीं, प्रिंसप्रीत, कंचन पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता नवाबगंज की टीम विजेता और खौदलपुर की टीम उप विजेता रही।
बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में हरमन सिंह, प्रभजोत और आदिल पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सतनाम सिंह, मेहताब सिंह और आयुष पहले , दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में हरमन सिंह, विपिन और विकास, 1500 मीटर में सतनाम, सचिन और अभिषेक पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में गौरव यादव, दिलावर और हरमन, गोला फेंक में यदुवेंद्र, प्रभजोत और राजकुमार पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नवाबगंज की टीम विजेता और कोटा जागीर की टीम उप विजेता रही। वॉलीबॉल में विसारदगंज की टीम विजेता और सिंहपुरा की टीम उप विजेता रही। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिचंद्र ने किया। विजेताओं को ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने पुरस्कृत किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी जय सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें