फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जनपदीय टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज रामपुर के तत्वावधान में जनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग अंडर-19 ,अंडर-17 और अंडर 14 संपन्न कराई गई ।अंडर-19 बालिका वर्ग में दिव्या ,अंजलि रावत ,काजल, अंडर-17 में मोनी, सोनिया व हमजा और अंडर-14 में रूपाली और यशिका को मंडलीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। बालक वर्ग में अंडर-19 रोहित सैनी ,रोहित ,मोहम्मद फैज खान ,अंडर-17 में विशाल यादव, राजीव सैनी व शारिक हुसैन ने मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम में स्थान बनाया ।
विज्ञापन

इस मौके पर बालिका वर्ग की संयोजिका डॉ. शालू कौशल प्रधानाचार्य राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज रामपुर और बालक वर्ग के संयोजक चंद्रशेखर यादव ,प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज रामपुर और सह संयोजक संजय कुमार प्रधानाचार्य,सुंदर लाल इंटर कॉलेज रामपुर ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । प्रतियोगिता में सलीम युसूफ जैदी, रविकांत चंद्रा ,अंकुर दयाल ,मनोज कुमार व प्रातेश श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई । इस अवसर पर प्रगति गोयल , सविता सक्सेना मोहम्मद हसीब ,राकेश कुमार, बृजेश कुमार यादव , पूनम सक्सेना हसनैन अली ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें