फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम लियोनाइन ने हवा में दिखाया हुनर

Sun, 01 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे पर बजता पश्चिमी संगीत और हवा में कागज की तरह उड़ते युवा। जमीन पर आने से पहले हवा में ही हैरतअंगेज कलाबाजियां देख लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। शरीर में रोमांच की लहर सी दौड़ाते युवाओं के एक के बाद एक पारकोर प्रदर्शनों ने हर किसी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



टीम लियोनाइन की ओर से आयोजित मेटल रन में युवाओं ने पारकोर कला का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई तारीफ करता नजर आया। टीम लियोनाइन की ओर से रविवार को फिजीकल कालेज के मैदान पर मेटल रन का आयोजन किया गया। पारकोर स्पोर्ट्स से जुड़े देश के विभिन्न राज्यों से आए 27 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।


मेटल रन का उद्घाटन सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के डीआईजी (जीसी) चंद्रभूषण ने किया। खिलाड़ियों एक के बाद एक अपनी कला का प्रदर्शन किया। पंजाब के भटिंडा के आदर्श पाल पहले और भटिंडा के ही सूरज कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि दिल्ली के शाहरुख खान तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



स्पेशल कैटेगरी में हुए मुकाबले में जोगेश्वरी पश्चिम मुंबई से आए दीपक दत्तात्रेय और अजमेर से आए आकाश कुमार ने बाजी मारी। मेटल रन के आयोजक और शहर के पहले पारकोर जिमनास्ट मुजाहिद हबीब ने पारकोर कला, मेटल रन और इससे जुड़ी अन्य कलाओं के बारे में जानकारी दी।


मुजाहिद हबीब अपनी इस कला का प्रदर्शन बॉलीवुड फिल्मों से लेकर रियलटी शो तक में कर चुके हैं। कार्यक्रम के अंत में आकाशवाणी के उद्घोषक सुरेंद्र राजेश्वरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आमिर जमीर खान और तंजील खान ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें