लीक से हटकर सीख देने वाले गुरुओं का सम्मान किया गया। विभिन्न संगठनों ने सम्मान समारोहा का आयोजन किया। इस मौके पर गुरुओं को जीवन का आधार बताया गया।
लायंस क्लब रामपुर सम्राट की ओर से कंट्री क्लब में आयोजित शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीजे मैथ क्लास के निदेशक दीप जोशी, विद्या मंदिर इंटर कालेज की गीता सक्सेना को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सचिव नवनीत गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रभात अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, विनोद कांबोज, संजय आर्य, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद की ओर से भी शिक्षक दिवस के मौके पर जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा.प्रेम स्वरूप शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विद्या बाल विकास मंदिर के नेमचंद्र शर्मा, डीएमए के डा.दीपक शर्मा, हरि इंटर कालेज की शैलबाला को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सतीश सक्सेना, आलोक अग्रवाल, जगन्नाथ चावला मौजूद रहे।