फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सुरक्षित नहीं रहा सफर, लुट रहे हैं मुसाफिर

Thu, 07 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
मिलकसीएचसी पर शिक्षक की मौत के बाद शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर चलने वाले लोग भी अब सुरक्षित नहीं हैं। रात को चलने वाले लोगों  को बदमाश लूट का निशाना बना रहे हैं। महिलाएं दुराचार और छेड़खानी का शिकार हो रही हैं। विरोध करने पर उनको पीटकर चलती गाड़ी से हाईवे के किराने फेंका जा रहा है। लोगों की मौत भी हो जाती है। हाईवे के लुटेरों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा।

मिलक क्षेत्र के एक शिक्षक को हाईवे पर लूट के बाद गाड़ी से फेंका गया। उनकी मौत हो गई। पहले भी रामपुर जिले में हाईवे पर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। हाल के दिनों में नैनीताल से दिल्ली जा रही एक लग्जरी निजी बस में सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला पिछले दिनों सुर्खियों में छाया रहा था। हालांकि उस महिला अधिवक्ता की काल पर सीधे एसपी संजीव त्यागी ने दिलचस्पी दिखाई थी और लोकेशन ट्रैस कर बस चालक, परिचालक सहित पांच को गिरफ्तार कराया था जो आज भी जेल में हैं, लेकिन लूट की अन्य वारदातों में पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले दिनदहाड़े हाईवे पर मुरादाबाद से रामपुर लौट रही बाइक सवार एक महिला से लूट की वारदात हो चुकी है। शहजादनगर क्षेत्र में मंगलवार को फिर घटना हुई है। इसी थाना क्षेत्र में पूर्व में भी घटनाएं हुई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें