फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किट प्लाई में फिर घूमे चक्के, शुरू हुआ प्रोडक्शन

Thu, 07 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को किटप्लाई में काम शुरू करते कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोशिशें रंग लाईं...। कर्मचारियों की आस पूरी हुई...। तेज आवाजों के साथ फैक्ट्री की मशीनों में चक्के फिर घूमे तो खुशी से कर्मचारी सराबोर हो उठे। दो साल बाद किट प्लाई में फिर से प्रोडक्शन शुरू हो गया। प्रदेश की इस बड़ी प्लाई फैक्ट्री के शुरू होने से कर्मचारियों से अधिकारियों तक खुशी छा गई। हर किसी ने एक-दूसरे को बधाई दी।

दो साल से किट प्लाई बंद थी। फैक्ट्री के दैनिक मजदूर तो दूसरे कामों की तलाश में जा चुके थे लेकिन नियमित कर्मी फैक्ट्री पुन: शुरू होने की आस में फैक्ट्री में ही डटे हुए थे। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि एक दिन फैक्ट्री चलेगी। उनकी उम्मीद सच साबित हुई। शाहबाद रोड स्थित किटप्लाई फैक्ट्री में बुधवार को प्लाई वुड का निर्माण शुरू हो गया। 
विज्ञापन


 रामपुर में किटप्लाई फैक्ट्री 1963 में कोलकाता के पीके गोयनका ने शुरू की थी। उस वक्त प्लाईबोर्ड का उत्पादन शुरू हुआ था। वर्ष 1991 में इस फैक्ट्री का नाम बदलकर किटप्लाई हो गया था। वर्ष 2014 में आर्थिक तंगी से बंद हो गई थी। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी और मजदूर बेरोजगार हो गए थे। कुछ माह पहले बरेली की एक प्लाई फर्म के साथ एग्रीमेंट होने के बाद फैक्ट्री के जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ गई थी।
विज्ञापन


करीब सात माह की कवायद के बाद आखिरकार बुधवार को इस फैक्ट्री में फिर से निर्माण शुरू हो गया। इस दौरान प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने विधिवत पूजा अर्चना की। ब्राह्मणों ने वैदिक अनुष्ठान से पूजा-पाठ कराया। फैक्ट्री के आला अधिकारी और मालिकान मौजूद रहे। इस फैक्ट्री के चालू होने से ढाई सौ मजदूरों को एक बार फिर से रोजगार मिल जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें