फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ मार्च से शुरू होगा क्षय रोगी खोज अभियान,137 टीमें करेगी खोज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। क्षय रोग मुक्त भारत के तहत जिले में टीबी रोगी खोज अभियान की शुरुआत नौ मार्च से होने जा रही है। इसके तहत 23 मार्च तक टीमें घर-घर पहुंचकर क्षय रोगियों की खोज करेंगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि क्षय रोगी खोज अभियान के तहत टीमें घर-घर जाकर क्षय रोग के लक्षण बताएंगी। लक्षण मिलने पर उसके बलगम का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। पॉजिटिव मिलने पर रोगी को निशुल्क इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही इलाज चलने तक निक्षय पोषण के तहत प्रत्येक रोगी को पांच सौ रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षय रोगी की खोज अभियान के लिए जिले में 137 टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों की निगरानी के लिए 25 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें