फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टाटा मैजिक चालक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर टाटा मैजिक चालक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो की मौत
विज्ञापन

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर टाटा मैजिक ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक व किशोर की मौत हो गई। इस मामले में मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र के सज्जीपुर ओमरी बिलारी निवासी नारायण सिंह का बेटा गोविंद (35) रामपुर में रूपपुर का मझरा गांव में शादी में शामिल होने के लिए आया था। मंगलवार रात के समय वह बाइक से वापस मुरादाबाद जा रहा था। गोविंद की बाइक पर उसके ही गांव के ही विपिन (15), सचिन और सनी भी सवार थे। उसकी बाइक जब हाईवे पर अलीनगर जुनूबी गांव के पास पहुंची, तो पीछे से आ रही टाटा मैजिक चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने गोविंद और विपिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य बाइक सवार सनी व सचिन को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। बाद में उनको भी हायर सेंटर भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता नारायण सिंह की ओर से मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ लव सिरोही ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें