फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: गृह मंत्री अमित शाह की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने पर रिटायर्ड फौजी पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Mar 2022 12:14 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद।

सार

शाहबाद में अमित शाह की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने और उसे वायरल करने के मामले में रिटायर्ड फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने और उसे वायरल करने के मामले में रिटायर्ड फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाहबाद क्षेत्र की ढकिया चौकी के ग्राम खंदेली गांव निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ फौजी की सोशल मीडिया आईडी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आपत्तिजनक फोटो 14 फरवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में पुलवामा अटैक को लेकर भी उपरोक्त व्यक्ति द्वारा टिप्पणी की गई थी।

विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी द्वारा पुलवामा से संबंधित चार फोटो फेसबुक आइडी के माध्यम से सोशल मीडिया पर डाले गए थे। जिनमें एक फोटो देश के गृह मंत्री अमित शाह की थी। जिस फोटो में कालिख पोत दी गई थी। पोस्ट के बाद कुछ लोगों में आक्रोश पैदा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शाहबाद कोतवाली में उपरोक्त रिटायर्ड फौजी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में एडिशनल एसपी डॉ.संसार सिंह ने बताया की केंद्रीय गृह मंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें