फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकालने से पहले प्रशासन से लें अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपद के उलमा के साथ ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थलों से निकलने वाले जुलूसों में कोविड-19 एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए बैठक सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 30 अक्तूबर को ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थलों से निकलने वाले जुलूसों के दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराएं। कोई भी नई परंपरा की शुरूआत नहीं होनी चाहिए। जुलूस के आयोजन से पूर्व स्थानीय प्रशासन से इसके लिए अनुमति लेना अनिवार्य है तथा कहा कि जुलूस के दौरान अधिकतम दो सौ व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी तथा कोविड-19 के दृष्टिगत जारी गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराना होगा। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रवीण वर्मा सहित अन्य उपजिलाधिकारीगण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद सहित अन्य अधिकारीगण एवं उलमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें