फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन को लेकर दर्ज वाद सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के जमीन को लेकर दर्ज वाद की सुनवाई बुधवार को एडीएम (प्रशासन) के कोर्ट में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से नहीं हो पाई। इस मामले की सुनवाई अब गुरुवार को होगी। जौहर ट्रस्ट को यूनिवर्सिटी के जमीन खरीदने के लिए कुछ शर्तों के तहत छूट गई थी। आरोप है कि ट्रस्ट ने इस शर्तों का पालन नहीं किया है। इसको लेकर जिलाधिकारी के कोर्ट में एक वाद दर्ज किया गया था। जिलाधिकारी ने सुनवाई के लिए वाद को एडीएम (प्रशासन) की कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था। बुधवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी। जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) अजय तिवारी ने बताया कि एक अधिवक्ता के निधन के कारण बुधवार को वकीलों ने काम बंद रखा। इस मामले में अब गुरुवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें