फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयूर, रवि और अरोड़ा स्वीट्स हाउस पर छापेमारी

Sat, 07 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सिविल लाइंस क्षेत्र की मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। साथ ही मिठाई के सैंपल भी भरे। इसके बाद सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस भी चेक किए गए। इस दौरान कई लाइसेंस एक्सपायर डेट के निकले।
विज्ञापन



सभी को 14 दिन के भीतर लाइसेंस का नवीनीकरण कराने की चेतावनी जारी की है। दीपावली को लेकर जिले भर में इन दिनों छापेमारी अभियान चलाया गया है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को भी छापेमारी की। विभाग के अभिहित अधिकारी चमन लाल वर्मा के नेतृत्व में फूड इंस्पेक्टर की टीम ने मयूर स्वीट्स हाउस, रवि स्वीट्स हाउस और अरोड़ा स्वीट्स हाउस पर छापेमारी की।


इस दौरान यहां से बर्फी, बेसन के लड्डू के सैंपल भरे गए। इस तरह तीन खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। इसके अलावा तीनों के खाद्य पदार्थो के लाइसेंस भी चेक किए गए। तीनों मिठाई विक्रेताओं के लाइसेंस की अवधि निकल चुकी थी, जिस पर इन सभी को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन



खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि शनिवार को चलाए गए अभियान के तहत मिठाई के तीन नमूने भरे गए। तीनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इसके साथ ही इन दुकानदारों को लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के आदेश जारी किए गए हैं।साफ किया गया है कि यदि इन लोगों ने 14 दिन के भीतर लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें