फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन के चुनाव में मिलेगी सबकों भागीदारी

Sat, 07 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन चुनावों को लेकर भाजपा जिला कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग शनिवार को मक्का मिल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इस मौके पर पार्टी के जिला चुनाव प्रभारी विंध्यवासिनी कुमार ने कहा कि पार्टी ने संगठन चुनावों को त्योहार की तरह मनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि संगठन ने इस बार बूथ ईकाई को मूल ईकाई माना है। संगठन चुनाव में एससी, एसटी और महिलाओं को पर्याप्त भागीदारी दी जाएगी। इस मौके पर सांसद डा. नैपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार का पतन शुरू हो चुका है। आने वाला वक्त भाजपा का है।


इस दौरान जिलाध्यक्ष बलदेव औलख, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद, ख्याली राम लोधी, राकेश मिश्रा, सुभाष भटनागर, कपिल आर्य, लक्ष्मी सैनी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मोहन लाल सैनी, हंसराज पप्पू, राजीव मांगलिक, अजय तिवारी, दीक्षा गंगवार, दिलीप सक्सेना, सुरेश गंगवार, विवेक आदि रहे।
विज्ञापन



सांसद डा. नैपाल सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नेहा कश्यप भाजपा की प्रत्याशी होंगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के नवनिर्वाचित 12 सदस्य हमारे संपर्क में हैं। बिहार में भी एनडीए की सरकार बनेगी। सांसद नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के साथ एक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें