फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छत के रास्ते घर में घुसे संदिग्ध को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के गांव क्योरार में शुक्रवार रात छत के रास्ते घर में घुसे एक संदिग्ध व्यक्ति को गृहस्वामी और उसके बेटे ने पकड़ लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस उसे थाने ले आई। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव क्योरार निवासी झम्मनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब तीन बजे एक व्यक्ति छत के रास्ते उनके घर में घुस आया। आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने अपने बेटे अमन को आवाज देकर बुलाया। दोनों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान हुई हाथापाई में उसके शरीर और चेहरे पर चोटें आ गईं।
झम्मनलाल ने बताया पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम शमशाद निवासी मधेपुर कुंडल, जिला समस्तीपुर, बिहार बताया। आरोपी को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने भी उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित गृहस्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के साथ ही घटना के संबंध में अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें