फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एंट्री को लेकर इकरा और आजम समर्थक भिड़े, गेस्ट हाउस में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के रामपुर दौरे के दौरान गेस्ट हाउस में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब सांसद इकरा हसन और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के समर्थक हॉल में प्रवेश को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ देर के लिए हॉल के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के लिए जौहर रोड स्थित संत शिरोमणि गेस्ट हाउस के हॉल में प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी अंदर जाने का प्रयास करने लगे। बताया जाता है कि सांसद इकरा हसन के समर्थकों ने उनके साथ हॉल में प्रवेश करने की कोशिश की, जबकि आजम खां के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। सीमित स्थान और भारी भीड़ के कारण दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। कुछ लोगों ने बीच में आकर मामले को शांत किया। कुछ समय तक प्रवेश द्वार पर अव्यवस्था का माहौल बना रहा, जिसके कारण प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। काफी मशक्कत के बाद सांसद इकरा हसन को सुरक्षा घेरे में हॉल के भीतर पहुंचाया गया। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई और प्रतिनिधिमंडल की बैठक आगे बढ़ सकी।

-
दो दिन पहले रामपुर सांसद और आजम समर्थकों के बीच हुई थी बहस
रामपुर। दो दिन पहले विधायकों व पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल रामपुर पहुंचा था तब रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और सपा नेता आजम खां के समर्थकों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी। उस वक्त दोनों ओर से नारेबाजी भी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें