फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पृथ्वी हमारी है, इसकी रक्षा करने के लिए करें पौधरोपण’

Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सिटी मोंटेसरी स्कूल में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में मौजूद बच्चे।
विज्ञापन

विज्ञापन
सिटी मांटेसरी स्कूल में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही पौधरोपण भी किया। संदेश दिया की धरती हमारी मां है, इसकी रक्षा के लिए सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं। 

स्कूल में हुए कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक नरदेव सिंह मौर्य एवं बच्चों ने पौधरोपण के साथ की। इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला। बच्चों ने नाटक और नृत्य के जरिए पृथ्वी पर पेड़ पौधों के महत्व को समझाया। इसके बाद पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाले पोस्टर बनाए। इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि धरती को बचाने के लिए जरूरी है हम प्रदूषण को रोकें और बिना धरती को हरा भरा बनाए प्रदूषण को नहीं रोका जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि अधिक अधिक से पौधे लगाएं और दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें। ज्ञान ज्योति शिक्षा समिति के अध्यक्ष अजय सिंह मौर्य ने भी बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वर्तमान परिवेश में प्रदूषण की वजह से पड़ रहे दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में रीताचैहान, सुष्मिता वर्मा, ज्ञाना सिंह, पूजा कश्यप, गुलाब शाह बी, राखीपाल, रवि शंकर, विनोद कुमार मौर्य, रामौतार सिंह मौर्य, आमीन खान आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें