फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भीषण गर्मी से स्कूलों में छात्र परेशान, समय परिवर्तन की मांग तेज

Tue, 14 Jul 2026 11:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। भीषण गर्मी और उमस का असर स्कूलों में भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण छात्र-छात्राएं कक्षाओं में परेशान हैं। कई विद्यालयों में बच्चे गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छांव का सहारा ले रहे हैं। गर्मी का असर विद्यार्थियों की उपस्थिति पर भी पड़ रहा है। कई बच्चे दोपहर होने से पहले ही छुट्टी लेकर घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि अधिकांश समय बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बिजली आने पर भी लो वोल्टेज के कारण पंखे पर्याप्त हवा नहीं दे पाते। इससे कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो रहा है और विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
भारतीय किसान यूनियन के नेता सलामत जान ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों का संचालन सुबह के समय किया जाना चाहिए। साथ ही विद्युत विभाग से विद्यालयों में निर्बाध और पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द ही विद्यालयों के समय में परिवर्तन और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भीषण गर्मी का असर बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें