कुमार तनय वैश्य सभा की ओर से मंगलवार रात कुमार तनय कम्यूनिटी सेंटर में स्कंद षष्ठी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राहुल एंड पार्टी द्वारा गणेश वंदना कर की गई। इसके बाद सभा की महिला सदस्यों द्वारा कुमार कार्तिकेय की वंदना की गई।
दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता व राकेश गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुमार कार्तिकेय के बारे में जानकारी दी गई और स्कंद षष्ठी पर्व के बारे में बताया गया। इस दौरान सभा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुंदर झांकिया भी प्रस्तुत की गईं।
इस दौरान ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रमेंद्र गुप्ता, अरविंद, कुशल गुप्ता, अंशू गुप्ता, राजेंद्र सर्राफ, संजय, शिखा, सोनिया गुप्ता, शिवि गुप्ता, सरिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।