फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रदेशीय कुराश प्रतियोगिता में केजीबीवी रामपुर की छात्राओं ने जीते तीन पदक

Mon, 21 Sep 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सहारनपुर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), रामपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन छात्राओं ने अलग-अलग भार वर्गों में पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

अंडर-14 के 24 किग्रा भार वर्ग में पूजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी आयु वर्ग के 28 किग्रा भार वर्ग में आख्या ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। 36 किग्रा भार वर्ग में अर्चना ने भी तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। तीन पदक मिलने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने पूजा, आख्या और अर्चना के साथ कोच रहमान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें