फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक की छात्रा फंदे पर झूली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। छात्रा के इस आत्मघाती कदम से परिजन सकते में हैं। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया यह भी साफ नहीं हो पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोकुलनगरी की है। यहां के निवासी उत्तम हलदर की पुत्री उप्रीति हलदर (21) नैनीताल के डीएसबी कैंपस कुमायूं यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार, उप्रीति हलदर 27 जनवरी को नैनीताल कॉलेज से अपने घर आई थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गई थी। रात करीब ढाई बजे परिजन उठे तो उन्होंने बेटी के बारे में जानने की कोशिश की और आवाज दी। मगर उसने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर अनहोनी की आशंका में परिजनों ने शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उप्रीति कमरे के अंदर पंखे पर दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी हुई थी।
छात्रा को फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया और उत्तम हलदर ने फोन द्वारा सुबह करीब साढे़ चार बजे मामले की सूचना कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए कुछ ही देर में रुद्र बिलास चौकी प्रभारी संजीव कुमार पंवार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर फंदे से नीचे उतारा और मामले की जांच की। पुलिस पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री घर में सामान्य तरीके से थी। रात में किसी से फोन पर कोई बात हुई होगी। इसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। वहीं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार में उसके माता-पिता तथा एक भाई रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें