फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: करंट लगने से छात्र झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। ट्रांसफार्मर के करंट से छात्र झुलस गया। मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने छात्र को नगर के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी लक्ष्मी ने बताया कि शनिवार को उनका कक्षा तीन में पढ़ने वाला पुत्र अजय अपने दोस्तों के साथ साप्ताहिक बाजार परिसर में क्रिकेट खेल रहा था। गेंद पास ही लगे ट्रांसफार्मर के नजदीक चली गई। अजय गेंद उठाने के लिए ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा तो करंट की चपेट में आ गया। लक्ष्मी और स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यदि ट्रांसफार्मर का सुरक्षा घेरा संपूर्ण होता तो बच्चा इस हादसे का शिकार होने से बच जाता। डॉक्टरों ने बताया है कि अजय की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें