ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मैथ्स ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 25 जनवरी को किया गया था। इसमें कक्षा चार से 11 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा में पहला स्थान हासिल करने वालों में नबील, मोहम्मद उजैर, सारिका सिंह, अरहम अली, बुरहान ओबेस, हमजा आरिफ, फात्मा खान, रूपाली सिंह, इकजोत सिंह, अर्जित सिंह व मनीष अरोड़ा को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही दूसरा स्थान पाने वाले सना बी, अब्दुल हन्नान, सफिया नूर, शियोबा हसन, रिजवान मियां, शोजेब, अदनान, अजीम अहमद, तेजिंदर सिंह, अब्दुल वदूद, अय्याम अली, अभिषेक सक्सेना को पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ ही तीसरे स्थान के लिए जब्बाद अली, रेहान, मोहम्मद सामी, मोहम्मद दयान, विधि यादव, मोहम्मद अहद, जैफी काजी, मनमीत, अमान अब्बास, रमला नाज, मोहम्मद शारिक, हुमेद बिन अली, अब्बास मोहम्मद जैदी, स्वपनिल मनु, मोहम्मद शैजान व संदीप सिंह को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान और प्रधानाचार्य एनके तिवारी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शकील अहमद, उबैद खान, फिरोज हैदर, मोहम्मद नाजिम, सुष्मिता आदित्य, सैयद जमालुद्दीन रहे।