फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान बगिड़ी छात्रा की तबियत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक छात्रा की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

ज्वालानगर निवासी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा फरहीन की तृतीय पॉली में उर्दू की परीक्षा थी। इस दौरान फरहीन की तबियत बिगड़ गई। उसने कक्ष निरीक्षक को बताया कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिसके बाद छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करा दिया। शाम तक छात्रा की हालत में काफी सुधार आ गया। छात्रा ने बताया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। अब पहले से ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें