फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तजीन फात्मा और अब्दुल्ला की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। क्वालिटी बार के मामले में दर्ज मुकदमे में विधायक डॉ. तजीन फात्मा और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार को होगी। विकास भवन के पास डीसीडीएफ की जगह पर बनी बिल्डिंग में क्वालिटी बार चलता था। सपा शासन काल में बार को खाली करा कर जगह को किराये पर तजीन फात्मा को आवंटित कर दिया गया था। बाद में इसमें अब्दुल्ला आजम को सह किरायेदार बना दिया गया था। इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में विधायक डॉ.तंजीन फातिमा और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एडीजे-6 की कोर्ट में डॉ. फात्मा और अब्दुल्ला की जमानत की याचिका लगाई गई है। कोर्ट में बुधवार को इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन की ओर से वक्त मांग लिया गया। इस मामले की सुनवाई अब गुरुवार को होगी।सहायक शासकीय अधिवक्ता राम औतार सैनी ने बताया कि इस मामले की सुनवाई अब गुरुवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें