फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप विभाग के गोदाम में ताला जड़ा

Sat, 08 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने व हाईवे पर बाइक रैली निकालते डिप्लोमा इंजीनियर संघ के कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेमियादी हड़ताल पर चल रहे डिप्लोमा इंजीनियरों का पारा चढ़ गया। उन्होंने नलकूप विभाग के गोदाम में ताला दिया। साथ ही बाइक रैली निकालकर विकास भवन में धरना दिया। शहर की सड़कों पर मांग को लेकर नारे गूंजे। 

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले इंजीनियर 27 सितंबर से बेमियादी हड़ताल पर हैं। इंजीनियर अभी शांति पूर्व तरीके आंदोलन पर थे। लेकिन, शुक्रवार को उनका पारा चढ़ गया। इंजीनियरों की मार्शल टीम नलकूप विभाग के गोदाम पहुंची और उसमें ताला डालकर चाबी अधिशायी अभियंता को  सौैंप दी। इसके बाद इंजीनियर विकास भवन पहुंचे। महासंघ के अध्यक्ष सुनील पवार और मंडल अध्यक्ष बीके मौर्य के नेतृत्व में बाइक  रैली निकाली। रैली हाईवे और जौहर रोड होकर गांधी समाधि पहुंची। कुछ देर नारेबाजी के बाद रैली पुन: वापस विकास भवन पहुंची। इंजीनियरों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरों का कहना था कि प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 की मांग पूरी नहीं होगी उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर महेश राम, राणा सिंह, सुशील पवार, मनेंद्र सिंह, जयचंद, संजीव कुमार, अमर सिंह कुशालिया, पीके त्यागी, विकास कश्यप, रईस अहमद, सरफराज फारूख, रमन गर्ग, हितेश कुमार, रामौतार भी मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें