फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की महिला से किया रामपुर में गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज 

Sat, 08 Oct 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तराखंड की महिला से रामपुर में गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।उत्तराखंड के बाजपुर के एक गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि दो दिन पहले वह दवा लेने के लिए रामपुर में एक निजी  अस्पताल लाई थी। दवा लेने के बाद वह बिलासपुुर रोड पर सवारी का इंतजार कर रही थी।

इस दौरान महिला को कार में सवार तीन लोग मिल गए इसमें से महिला एक युवक को जानती थी। महिला को घर छोड़ने  की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। उसके बाद आरोपी लोगों ने महिला से छेड़खानी करते हुए एक स्कूल के पास सूनसान जगह ले जाकर गैंगरेप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों का आता देखकर  आरोपियों ने महिला को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। बाद में महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की।  एसपी ने महिला थाने को रिपोर्ट दर्ज कर देने के  आदेश दिए। टांडा के रहने वाले लुकमान सहित तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें