रामपुर। पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर नगर पालिका परिषद में पीएम स्वनिधि महोत्सव मेला लगाया गया, जिसमें ऋण प्राप्त पथ विक्रेताओं को परियोजना अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
दोपहर साढ़े 12 बजे नगर पालिका सभागार में लगाए गए मेले में परियोजना अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मेले में बैंकों के प्रतिनिधियों ने ऋण वितरण किए। वहीं कर्मचारियों ने ऑनलाइन ऋण आवेदन और क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन किए गए। इस दौरान परियाेजना अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के बाद 1 से 30 जून तक सभी निकायों में लोक कल्याण मेले का आयोजन कर प्रथम ऋण ऑनलाइन आवेदन, ऋण वितरण, वेंडर प्रोफाइलिंग स्कीम लिंकेज का कार्य नगर निकायों ने किया। ऐसे पथ विक्रेता जिन्होंने अपने प्रथम, द्वितीय और तृतीय ऋण समय से चुकता किए हैं और जो डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया को अपना रहें हैं, उन्हें सम्मानित किया गया है। इस मौके पर शहर मिशन प्रबंधक मोहम्मद यासीन खान, पंकज कुमार, फातिमा, अंजुम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।