फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में तीन घरों के ताले तोड़े, दहशत

Tue, 23 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर 41 हजार रुपये की नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये का माल चुरा लिया। तीनों परिवार के लोग विवाह समारोह में बरेली गए हुए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मोहल्ला कायस्थान निवासी श्रीराम सुमन, मुरारी लाल सुमन, सतीश सुमन एक ही मकान में अलग अलग कमरों में परिवार समेत रहते हैं।
विज्ञापन



सतीश के मुताबिक, पड़ोस में अलग मकान में रहने वाले उनके सबसे छोटे भाई बाबूराम सुमन की पुत्री की 22 फरवरी को बरेली में शादी थी। वह सभी लोग शादी में भाग लेने के लिए बरेली गए थे। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे सतीश अपनी पुत्री के साथ घर वापस आया तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे।


उसने शोर मचाकर करके आसपास के लोगों को बुलाया और फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर तहकीकात की। सतीश ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर में रखे 41 हजार रुपये समेत करीब तीन लाख का जेवर चुराया है।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी गणेश दत्त जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें