फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राज्यमंत्री प्रकरण से बाहर, हामिदनगर मामले की एडीएम करेंगे जांच

Sat, 18 Jan 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर के हादिम नगर गांव में जमीन कब्जेदारी को लेकर इन दिनों कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सुर्खियों में हैं। एक पक्ष ने तीन दिन पहले राज्यमंत्री पर खेत की जमीन कब्जा कर रास्ता बनाने का आरोप लगाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी बृहस्पतिवार को डीएम के पास पहुंचे थे। फिलहाल, शुक्रवार को डीएम जोगिंदर सिंह ने यह कहकर राज्यमंत्री को प्रकरण से बाहर कर दिया कि पूरा प्रकरण एक ही परिवार के चार भाइयों का है।
वह इन चारों लोगों से मिलकर प्रकरण समझ भी लिए हैं। डीएम ने यह भी कहा कि आपसदारी का मामला है तो संबंधित लोग अपनी समस्या सिविल न्यायालय में ले जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि हामिद नगर में कुछ सरकारी जमीन भी है, जिसकी वह जांच कराएंगे और यदि वहां कब्जे मिलते हैं तो हटवाएंगे। इसके लिए वह एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर रहे हैं।
विज्ञापन

आपस विवाद करने वालों में एक पक्ष के बलवंत सिंह उनके भाई बलविंदर सिंह और सबरजीत सिंह हैं, जबकि दूसरे पक्ष से अमनदीप सिंह, रसपाल सिंह व सलवंत सिंह हैं। अमनदीप सिंह बुधवार को डीएम से मिले थे और इनके बेटे रिक्कू सिंह ने राज्यमंत्री और उनके संबंधित पर कई आरोप मढ़कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इनका आरोप है कि मंत्री और उनके रिश्तेदारों ने उनकी दो बीघे जमीन कब्जा कर ली है। मंत्री के रिश्तेदारों ने उनके खेत के पड़ोस में जमीन खरीदी है जिसके लिए रास्ता बना रहे हैं और इस रास्ते पर उनके खेत से मिट्टी खोदकर डाल रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के बलवंत सिंह, बलविंदर सिंह आदि बृहस्पतिवार को डीएम से मिले थे।
विज्ञापन

इन लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर डीएम से कहा है कि उनके खेत पर पड़ोसी किसान अमनदीप सिंह, रसपाल सिंह व सलवंत सिंह ने कब्जा कर रखा है। तहसील प्रशासन ने इनके अवैध कब्जे को बुधवार को हटवाया था। जमीन की नपत भी हुई थी। जिस पर अधिकारियों ने मानचित्र के अनुसार उनकी जमीन का रकबा पूरा करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें