फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री बलदेव औलख भी आए कोरोना संक्रमण की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इस संबंध में राज्यमंत्री ने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट डालकर जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से भी कोविड जांच कराने की अपील की है। साथ ही वो होम आइसोलेट हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने शुक्रवार शाम को अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। राज्यमंत्री से हुई बात में उन्होंने बताया कि उन्हें बुखार आया था। कोरोना संक्रमण लक्षण होने के कारण उन्होंने अपनी एंटीजन जांच कराई, जिसमें कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उन्होंने चिकित्सीय परामर्श पर स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने उन सभी लोगों से भी कोविड जांच कराने की अपील की है जो कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे।
वहीं राज्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से उन तमाम लोगों में खलबली है, जो कि पिछले करीब सप्ताह भर में उनके संपर्क में आए थे। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने 29 अगस्त को खेमपुर निवासी पंप स्वामी प्रवेश कुमार की हत्या के बाद उनके घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं। 30 अगस्त को चंदायन गांव में भाजपा में शामिल हुए लोगों के सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। साथ ही कुछ स्थानों पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी। 31 अगस्त को अमरदीप होटल में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष के विदाई समारोह में शिरकत की थी और एक सितंबर को बैंक प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें