फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षा से 30 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित की गई रुहेलखंड विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष की परीक्षा चौथे दिन भी जारी रही। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश दिया गया। इस बीच 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह सात बजे प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों महाविद्यालयों में परीक्षार्थियों को थर्मल स्कैनिंग करने के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाए बगैर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया गया। दोनों पालियों में 784 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 754 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 30 अनुपस्थित रहे। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू की गई। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें