फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाल उड़ाए रंग और गुलाल

Tue, 22 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को भी भक्तों ने गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान शोभायात्रा निकाल भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। अबीर-गुलाल उड़ाये और गणेशजी के भजनों पर जमकर झूमे। गंगापुर एकता विहार कालोनी में कालोनी वासियों की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



गणेश महोत्सव में भक्तों ने पहले गणपति बप्पा की प्रतिमा विधि-विधान से पूजन कर की स्थापित की गई थी। भक्तों ने विघ्न विनाशक मंगलमूर्ति भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। मंगलवार को मूर्ति विसर्जन किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा की झांकी सजाई गई और शोभायात्रा निकाली गई।


शोभायात्रा की शुरुआत गंगापुर एकता विहार कालोनी स्थित माई का थान से की गई। इसके बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा गांधी समाधि और फिर कोसी नदी के किनारे पहुंची। यहां पर भक्तों ने गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन कर अगले बरस के लिए निमंत्रण दिया।
विज्ञापन



पूजा कर भगवान गणेश से सुख, समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान उमेश चंद्र शर्मा, आशा सैनी, अरुण शर्मा, महेश सैनी, नीरज सेठी, सोनू सैनी, कमल, राकेश, रोहित, रानी देव, प्रताप, अनिल सक्सेना, शारदा देवी, शकुंतला, गीता सैनी, रोहित, पवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें