फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिना अनुमति सपा की साइकिल यात्रा रोकी, कार्यकर्ता किए नजरबंद

Fri, 03 Oct 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा की साइकिल यात्रा को बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन ने अनुमति न होने का हवाला देकर रोक दिया। रामपुर के आगापुर इलाके में यात्रा शुरू होने से पहले ही सपा कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने 24 सितंबर को जारी पत्र में दो से नौ अक्तूबर तक रामपुर से सैफई तक साइकिल यात्रा निकालने का आह्वान किया था। इसके तहत बृहस्पतिवार को रामपुर निवासी दिनेश यादव के नेतृत्व में 50 साइकिलों से यात्रा शुरू होनी थी। हालांकि, बिना अनुमति आयोजन की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर यात्रा रोक दी।
सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने पुष्टि की कि बिना अनुमति के आयोजन को नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें