फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइक की डिग्गी से 50 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

Fri, 03 Oct 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। श्री बालाजी दरबार समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार रस्तोगी की बाइक की डिग्गी से बुधवार की रात 50 हजार रुपये रखा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वह बुधवार की शाम नगर स्थित तीन बत्ती चौराहे पर शराब की दुकान के नजदीक खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान कोई उनकी बाइक की डिग्गी में रखा बैग चुराकर ले गया। उन्होंने बताया कि बैग में उनके 50 हजार रुपये एवं समिति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पैन कार्ड, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड रखे थे।
बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह व्यक्ति बाइक से बैग निकाल कर जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर चोर के खिलाफ कार्रवाई करने और बैग वापस दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें