फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रामपुर में ही तैयार होंगे विराट और धोनी

Tue, 29 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के खेलप्रेमी युवाओं की प्रतिभा को मुकम्मल आयाम देने के लिए बन रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य अब और रफ्तार पकड़ेगा। शासन ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की धनराशि और स्वीकृत कर दी गई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण के लिए 20 करोड़ के बजट का प्रावधान था। इसमें साढ़े 15 करोड़ की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी थी।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आजम खां के प्रयास से रामपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के उन युवाओं के सपनों को हकीकत का मैदान मिलेगा जो कि खेल के मैदान में कुछ कर गुजरने की चाह रखते हैं। आजम खां के प्रयासों से जिले में आधुनिक सुविधाओं युक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण को मंजूरी मिली थी। प्रथम किस्त जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की ओर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था।
विज्ञापन


मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत धनराशि की शेष धनराशि 4.48 करोड़ की स्वीकृति के लिए प्रमुख सचिव डा. अनिता भटनागर जैन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें