फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगाया गया विशेष शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परिवहन विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को परिवहन कार्यालय पर महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को ऑनलाइन आवेदन के लिए कैंप का आयोजन किया। कैंप में 49 महिलाओं ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किए।
विज्ञापन

शासन के निर्देशों पर 26 फरवरी से 8 मार्च तक परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय रामपुर में बुधवार को महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 49 महिलाओं ने लर्निंग लाइसेंस के लिए पंजीकरण कराया। इसके बाद एक महिला गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर एवं उनकी उपयोगिता की जानकारी दी। इस मौके पर यात्री कर अधिकारी अनीता वर्मा, यातायात प्रभारी संतराम कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें