स्पार्टन बॉयज तिंदर बैसाखी कप क्रिकेट श्रृंखला जीतने के बाद मुख्यातिथि से ट्रॉपी लेते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड के बसवारी थाच के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान में आयोजित बैसाखी क्रिकेट कप का खिताब स्पार्टन ब्वॉयज तिंदर ने अपने नाम किया है।
खिताबी मुकाबला स्पार्टन ब्वॉयज तिंदर और ब्लैक पैंथर जरोट के बीच खेला गया। ब्लैक पैंथर जरोट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 8 ओवरों में 62 रनों का लक्ष्य दिया। स्पार्टन ब्वॉयज तिंदर की टीम ने 7 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा किया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर ग्राम पंचायत चायल के उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने शिरकत की और विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब शटलधार टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज प्रेम को दिया गया। उन्होंने श्रृंखला में 118 रन बनाए और 5 विकेट भी हासिल किए। इस दौरान विजेता टीम को 33,330 की नकद राशि सहित कप और उपविजेता 15,000 सहित कप के साथ सम्मानित किया गया।
पूरी श्रृंखला में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया गया। ब्लैक पैंथर जरोट से उमेश निट्टू ने टीम का नेतृत्व किया किया। स्पार्टन ब्वॉयज तिंदर की तरफ सुरेंद्र सूरी ने टीम का नेतृत्व किया। मुख्यातिथि ओम प्रकाश ठाकुर ने आयोजकों को 51 सौ रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई।